लीखवा-छापड़ा रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बुजुर्ग गंभीर घायल
हादसे के बाद चालक सहित तीनों सवार फरार, पुलिस जांच में जुटी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी क्षेत्र के लीखवा-छापड़ा रोड पर रविवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित सीमेंट की पट्टियों से भरी लोडिंग ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। घटना के बाद चालक सहित ट्रैक्टर में सवार तीनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छापड़ा निवासी पूर्णाराम (75 वर्ष) रविवार सुबह घर का सामान लेकर लीखवा की ओर से छापड़ा जा रहे थे। इसी दौरान छापड़ा की ओर जा रही सीमेंट की पट्टियों से भरी एक तेज रफ्तार बगैर नंबर प्लेट की लोडिंग ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूर्णाराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे में घायल बुजुर्ग के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल को पिलानी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर में तीन लोग सवार थे। लोगों का यह भी कहना है कि ट्रैक्टर में शराब के पव्वे मिले हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर में सवार तीनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पिलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
एसआई महेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक एवं अन्य सवारों की तलाश के साथ-साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2240285


