साइड देने के विवाद में बोलेरो से रास्ता रोककर हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार
साइड देने के विवाद में बोलेरो से रास्ता रोककर हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार
सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र में सड़क पर साइड देने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बोलेरो सवार युवकों ने कथित तौर पर बाइक सवार दो युवकों का रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हरियाणा और राजस्थान के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 14 जून को डूमोली खुर्द निवासी पवन कुमार अपने साथियों धर्मेंद्र और टिंकू के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। भोदन बस स्टैंड के पास बोलेरो में सवार युवकों ने उनकी बाइक के आगे वाहन लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोप है कि आरोपियों ने पवन और धर्मेंद्र के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में दोनों घायल हो गए, जबकि टिंकू मौके से सुरक्षित निकल गया।
घटना के बाद टिंकू ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपियों की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में कैद कर लीं। पुलिस के अनुसार जांच में ये तस्वीरें महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हुईं।
जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच सड़क पर साइड देने को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी जितेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ डूमोली खुर्द में अपनी बहन के घर जा रहा था। इसी दौरान साइड देने को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। पुलिस ने यह भी बताया कि घायल पवन कुमार, मुख्य आरोपी जितेंद्र सिंह की बहन के परिवार में देवर लगता है।
पुलिस ने मामले में हरियाणा के निजामपुर थाना क्षेत्र के मुसनोता गांव निवासी अमित कुमार, इंद्राज, हेमंत और थावरमल तथा सिंघाना थाना क्षेत्र के बेसरड़ा निवासी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2) और 189(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सिंघाना थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर यह भी जांच कर रही है कि हमला पूर्व नियोजित था या अचानक हुए विवाद का परिणाम। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2239266

