[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. सैनी कम्मू राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 के लिए चयनित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

डॉ. सैनी कम्मू राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 के लिए चयनित

डॉ. सैनी कम्मू राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 के लिए चयनित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : पर्यावरण एवं कृषि पत्रकारिता समाज सेवा के क्षेत्र में अपूर्व योगदान के लिए हरित गृह विशेषज्ञ एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ. राजेश कुमार सैनी का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतिक्षित ‘कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 के लिए किया गया है। यह सम्मान कमला देवी जनसेवा संस्थान, सीकर द्वारा प्रदान किया जाता है।

संस्थान ने देश के विभित्र राज्यों के साहित्यकारों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों पर्यावरण विदो पत्रकारिता और विशिष्ट व्यक्तित्वहरों के साथ डॉ. सैनी का नाम भी चयनित प्रतिभागियों की सूची में शामिल किया है। वर्तमान में डॉ. राजेश कुमार सैनी उद्यानिकी विशेषज्ञ पर्यावरण विद् कृषि पत्रकार एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक हैं।

दूरदर्शन राजस्थान एफएम रेडियो और विभिन्न राज्यों के 10 से ज्यादा आकाशवाणी केद्रो से कृषि एवं पर्यावरण संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण होता रहता है l राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पत्र पत्रिकाओं में उनके लेख प्रकाशित हो चुके हैं। हॉलैंड ऑस्ट्रिया बेल्जियम अफगानिस्तान नेपाल यूनाइटेड अरब एमिरेट्स जैसे देशों की यात्राएं कर चुके हैं l

देश एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं l उल्लेखनीय है कि डॉ सैनी शेखावाटी क्षेत्र के नवलगढ़ कस्बे के रहने वाले है और पूर्व में कार्यवाहक संयुक्त निदेशक तकनीकी इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर इन्नोवेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर दुर्गापुरा और पूर्व में द्रव्यवती रिवर प्रोजेक्ट जयपुर टाटा मे प्रबंधक हॉर्टिकल्चर एवं लैंडस्कैपिंग के पद पर कार्यरत रह चुके हैं l डॉ सैनी ने इस सम्मान को राजस्थान के समाजसेवियों पर्यावरण विदो कृषि पत्रकारों कृषि वैज्ञानिकों और अन्नदाताओ का सम्मान बताया l

Related Articles