निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैंस ऑपरेशन शिविर आयोजित
निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैंस ऑपरेशन शिविर आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे के बावड़ी गेट स्थित भगेरिया की हवेली में सोमवार को स्वर्गीय दुर्गादत्त एवं गायत्री देवी भगेरिया की स्मृति में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैंस ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
शिविर का आयोजन अर्जुन भगेरिया एवं दिनेश भगेरिया के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर मुकेश भगेरिया एवं मनीष भगेरिया ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम में स्काउट-गाइड प्रधान मुरली मनोहर चोबदार, पंकज शाह, ओमप्रकाश सोनी, सुहित पाड़िया, श्रीकांत पारीक, सज्जन जोशी, खेसारी लाल कुमावत, ओमप्रकाश जोशी, विक्की बगड़िया, रामस्वरूप बसोतिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2242929


