देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
झुंझुनूं : भाजपा शहर मंडल की बैठक सोमवार को कोतवाली के सामने स्थित बाबा प्रकाशपुरी रेस्टोरेंट सभागार में मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कमलकांत शर्मा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित महान देशभक्त और कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर के संदर्भ में दिया गया उनका नारा “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक था।
बैठक में संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर भी जोर दिया गया। आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ‘सरल ऐप’ के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर परीक्षा दिलाई तथा सफल प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी, शहर महामंत्री ताराचंद सैनी, विजेंद्र हटवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, बूथ अध्यक्ष पंकज टेलर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us