[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवा कार्यों के साथ मनाया विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा का जन्मदिन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवा कार्यों के साथ मनाया विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा का जन्मदिन

सेवा कार्यों के साथ मनाया विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा का जन्मदिन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक सुशील कुमार ओझा के जन्मदिवस पर झुंझुनूं जिला इकाई ने पौधारोपण, परिंडे बांधने, गौसेवा और जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित कर सेवा कार्य किए। जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिबानी धाम बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया तथा पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर जल सेवा का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं ने गोपाल गौशाला में गोवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाया और 31 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की। इस अवसर पर कमलकांत शर्मा ने कहा कि सुशील कुमार ओझा का जीवन समाज सेवा और राष्ट्रहित को समर्पित रहा है तथा उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्य करना ही सच्ची शुभकामना है। कार्यक्रम में जिला संरक्षक एडवोकेट सुशील जोशी, संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, कोषाध्यक्ष राकेश सहल, जिला मंत्री रमेश चौमाल सहित विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles