उमस भरी गर्मी में श्रीराम परिवार बना सहारा, LDC परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पिलाया ठंडा पानी
उमस भरी गर्मी में श्रीराम परिवार बना सहारा, LDC परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पिलाया ठंडा पानी
चिड़ावा : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की एलडीसी भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को चिड़ावा में उमस भरी भीषण गर्मी के बीच सामाजिक संगठन श्रीराम परिवार ने मानवता की मिसाल पेश की। परीक्षा के लिए जिलेभर से पहुंचे हजारों अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को राहत पहुंचाने के लिए संगठन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर ठंडे पेयजल की व्यवस्था कर सेवा कार्य किया।
सुबह से ही 13 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भारी भीड़ रही। दोपहर 12:30 बजे पहली पारी की परीक्षा समाप्त होने पर परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थी तेज गर्मी और उमस से परेशान नजर आए। वहीं, बाहर घंटों से इंतजार कर रहे अभिभावकों की भी हालत खराब हो गई।

ऐसे में श्रीराम परिवार के सदस्य पवन शर्मा नवहाल के आह्वान पर संगठन के कार्यकर्ता तुरंत सक्रिय हुए और विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर अभ्यर्थियों व उनके परिजनों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया। सेवा कार्य की शुरुआत अडूकिया राजकीय विद्यालय से की गई, जिसके बाद सेखसरिया कॉलेज और चिड़ावा कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों के बाहर भी जल सेवा जारी रखी गई।
दूर-दराज़ से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में यह पहल उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई। शहरवासियों ने भी श्रीराम परिवार के इस सामाजिक सरोकार की प्रशंसा की।
इस सेवा अभियान में पवन शर्मा नवहाल, सुनील शर्मा, रजनीकांत मिश्रा, मनीष जांगिड़, अमित सैनी (गोलू), समीर सिंह शेखावत, नितेश जांगिड़, शेरा शर्मा नरहड़, अमित चोटिया, डॉ. पवन योगी, देवेन्द्र वर्मा, मनोज शर्मा और अमित शर्मा सहित श्रीराम परिवार के अनेक सदस्य पूरे समय सेवा कार्य में जुटे रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2240343


