इंद्रपुरा में युवक का कई दिन पुराना शव मिला:फंदे से लटका हुआ था, मां ने हत्या की आशंका जताई
इंद्रपुरा में युवक का कई दिन पुराना शव मिला:फंदे से लटका हुआ था, मां ने हत्या की आशंका जताई
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के इंद्रपुरा के ओलखां की ढाणी में एक युवक का कई दिन पुराना शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। मृतक की मां ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मकान से बदबू आने पर पता चला
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात ओलखां की ढाणी से गुजर रहे अंकित ओलखा को एक बंद मकान से बदबू आई। पूछताछ में पता चला कि बदबू पांच-सात दिनों से आ रही थी। मकान बंद था और उस पर ताले लगे हुए थे। अंकित ने रात 11 बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक कमरे में शव पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर लटका हुआ था।
पुलिस ने मकान को सीज कर अधिकारियों को सूचित किया। रविवार सुबह ग्रामीणों के सहयोग से शव को उतारा गया। मृतक की पहचान इंद्रपुरा निवासी योगेश कुमार उर्फ टोनी (25) पुत्र इंद्राज सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मौके पर ही पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पिता ने भी की थी आत्महत्या
मृतक योगेश के पिता इंद्राज ने भी लगभग 20 साल पहले इसी तरह फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उसकी दो बहनों की भी अकाल मौत हो गई थी। योगेश की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी, जिसके कारण वह अपने पीहर में रह रही थी। अब परिवार में मृतक की मां ग्यारसी देवी के अलावा कोई जीवित नहीं बचा है।
मृतक योगेश की मां ग्यारसी देवी ने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनसे न तो किसी प्रकार की रिपोर्ट ली और न ही कहीं हस्ताक्षर करवाए। ग्यारसी देवी ने बताया कि वह झुंझुनूं में फायर ऑफिस में नौकरी करती हैं। उन्होंने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे-पुलिस
उदयपुरवाटी थाने के एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया- एक मकान से बदबू आने की सूचना मिली थी। मौके पर देखा तो एक युवक फंदे से लटका हुआ था। परिजनों की रिपोर्ट पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2240602


