[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में सगा बेटा बना दरिंदा! 52 साल की मां का सुनसान इलाके में कर डाला रेप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़बूंदीब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान में सगा बेटा बना दरिंदा! 52 साल की मां का सुनसान इलाके में कर डाला रेप

राजस्थान के बूंदी जिले में एक बेटे ने शराब के नशे में मां के साथ हैवानियत की। पुलिस ने बताया कि दोनों मां-बेटे मामा के घर से लौट रहे थे, इस दौरान उसने सुनसान जगह देखकर मां के साथ रेप किया।

बूंदी : पूरे देश भर में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. वहीं, राजस्थान में भी तेजी से रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं. बीते कुछ दिनों से पूरे प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों से हर उम्र की महिलाओं और बच्चों के साथ घिनौनी वारदातों की खबरें आ रही हैं लेकिन इस बार राजस्थान के बूंदी से ऐसी शर्मनाक खबर आई है कि मां-बेटे का पवित्र रिश्ता ही कलंकित हो गया है. यहां सगे बेटे पर ही मां के संग रेप का आरोप लगा है.

बताया जा रहा है कि राजस्थान के बूंदी जिले में एक बेटे ने अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. घटना के समय आरोपी बेटा नशे में था. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. इसकी जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी है.

मां ने हाथ जोड़कर लगाई गुहार

पुलिस को दर्ज कराई शिकायत के अनुसार पीड़िता मां ने बताया कि शाम 6 बजे के करीब उसने मुझे साथ में घर चलने को कहा तो मैंने मना कर दिया लेकिन उसने जबरदस्ती साथ चलने को कहा। इसके बाद आरोपी मां को लेकर पैदल ही घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में उसने मां के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान मां ने हाथ जोड़कर बेटे से गुहार लगाई, मां होने की दुहाई दी, लेकिन दरिंदे ने एक नहीं सुनी।

कब की है यह घटना
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि यह घिनौनी घटना शुक्रवार 30 अगस्त की है. राजस्थान के बूंदी में 52 साल की मां अपने 28 साल के आरोपी बेटे के साथ गांव वापस आ रही थी. पीड़िता का कहना है कि वह भाई के घर बेटे के साथ गई थी. वापस लौटते समय उसी के आरोपी बेटे ने उसके साथ गलत काम किया है.

घर में हर कोई रह गया हैरान

पीड़िता मां ने घर आकर बेटे की इस करतूत के बारे में बताया तो हर कोई सन्न रह गया। मामले में डीएसपी तरुणकांत सोमानी ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र के लोग इस घटना से हैरान हैं।

पीड़िता छोटे बेटे और बेटी के साथ पहुंची थाने
पुलिस की जानकारी के अनुसार, पीड़िता छोटे बेटे और बेटी के साथ डाबी थाने पहुंची और हैवान आरोपी बेटे के खिलाप केस दर्ज करवाया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उसे अरेस्ट कर लिया है. पूछताछ में बेटे ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. अदालत ले जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

डीएसपी तरुणकांत सोमानी ने बताया है कि रेप के आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. मामले में छानबीन जारी है.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62