झुंझुनूं : घर बैठे मिलेगी नर्सरियों की जानकारी:एक क्लिक की जरूरत, नर्सरी में उपलब्ध पौधों और किस्म की मिल जाएगी जानकारी
घर बैठे मिलेगी नर्सरियों की जानकारी:एक क्लिक की जरूरत, नर्सरी में उपलब्ध पौधों और किस्म की मिल जाएगी जानकारी

झुंझुनूं : नर्सरी में कौन सी किस्म के पौधे उपलब्ध है और कितने यह सब जानकारी अब घर बैठे मिल सकेगी। इसके लिए अब नर्सरियों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि प्रदेश के सभी जिलों की सभी नर्सरी को ऑनलाईन हो चुकी है।
एक क्लिक के साथ ही सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। ऑनलाइन पता करने पर पूरी जानकारी मिलने पर पसंद का पौधा उपलब्ध नहीं है तो आने-जाने की परेशानी से बचा जा सकेगा। पहले पता करने के लिए नर्सरी के चक्कर लगाने पडते थे।
हर साल तैयार होते है पौधे
वन विभाग की ओर से हर साल पौधे तैयार किए जाते है, यहां पर सरकार की ओर से निर्धारित दर पर ही पौधा मिलता है। इसके कारण पर्यावरण प्रेमी और आमजन सरकारी नर्सरी से पौधे खरीदना पसंद करते है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि नर्सरी तक जाने के बाद पता चलता है कि पौधे तो है नहीं, इससे बचने के लिए अब ऑनलाइन पहले ही पता किया जा सकेगा।
यहा ले सकते है जानकारी
नर्सरी की जानकारी वन विभाग की वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगी। यहां होम पेज ओपन करने के बाद नर्सरी वाले सेक्शन में जाकर पौधों की उपलब्धता और किस्म की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। जिलों के नर्सरी के पौधों की पूरी जानकारी ऑनलाइन फॉरेस्ट नर्सरी सर्विस पर दी गई है।
जिले में 12 नर्सरियां
जिले में कुल 12 नर्सरियां है। सभी की जानकारी ऑनलाइन फॉरेस्ट नर्सरी सर्विस पर उपलब्ध है। यहां से पौधों की किस्म और कितने अभी उपलब्ध है, यह केवल एक क्लिक पर मिल जाएगा।
मिलेगा फायदा
पर्यावरण प्रेमी व आमजन का कहना है कि ऑनलाइन जानकारी मिलने से काफी फायदा होगा। पहले विभाग की नर्सरी तक जाना पड़ता था। अब ऐसा करने की जरूरत नहीं रहेगी। पहले ही पता करके पौधों की जरूरत और उपलब्ध के अनुसार नर्सरी से खरीदा जा सकेगा।