स्वतंत्रता दिवस से जुड़े अनसुने तथ्य: लाल नहीं था लाल किले का रंग, 15 अगस्त 1947 को नहीं तय हुआ था राष्ट्रगान
Independence Day Interesting Facts: 15 अगस्त को भारत के साथ-साथ कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, दक्षिण कोरिया और लिकटेंस्टीन जैसे कई अन्य देश भी स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। पढ़ें भारत की आजादी से जुड़े कुछ बेहद खास तथ्य…

Independence Day Interesting Facts: देश कल अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। आजाद हिंदुस्तान ने इन 77 वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अनगिनत स्वतंत्रता सेनाननियों ने बलिदान दिया, कई आंदोलन हुए, वर्षों के संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली। इस स्वतंत्रता दिवस पर आइये जानते हैं भारत की स्वतंत्रता से जुड़े 15 बेहद खास तथ्यों के बारे में…
1. वर्तमान में हमारा जो राष्ट्रीय ध्वज है वो कई परिवर्तनों के बाद इस रूप में आया है। मौजूदा रूप वाले तिरंगे को 1921 में तमिलनाडु के एक किसान पिंगली वेंकैया द्वारा बनाया गया था। शुरू में ध्वज में केसरिया और हरा रंग ही थे। बीच में सफेद पट्टी और अशोक चक्र का विचार महात्मा गांधी ने दिया था। माना जाता है कि केसरिया साहस और बलिदान का प्रतीक है, हरा विश्वास और शौर्य का प्रतिनिधित्व करता है और सफेद शांति का प्रतीक है। वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज को भारत ने 22 जुलाई 1947 को अपनाया था।
2. दिसंबर 2021 तक केवल खादी विकास और ग्रामोद्योग के पास ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज को बनाने या आपूर्ति करने का लाइसेंस था। 30 दिसंबर 2021 को इसमें संसोधन किया गया और पॉलिएस्टर से बने राष्ट्रीय ध्वज या मशीन से बने झंडे को भी अनुमति दी गई।