दो साल से फरार ड्रग सप्लायर पकड़ा गया:चूरू में कई ठिकानों पर दी दबिश, तीन आरोपी पहले गिरफ्तार
दो साल से फरार ड्रग सप्लायर पकड़ा गया:चूरू में कई ठिकानों पर दी दबिश, तीन आरोपी पहले गिरफ्तार
सीकर : सीकर पुलिस ने दो साल से फरार ड्रग सप्लायर को पकड़ा है। उसके तीन साथी पहले गिरफ्तार हो चुके है, जिनके कब्जे से 122.796 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था।
धोद पुलिस ने बताया- 2 अक्टूबर 2022 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेतड़वास-भुवाला सड़क मार्ग पर बोलेरो गाड़ी में सवार एक शख्स भारी मात्रा में अवैध गांजा की सप्लाई करने के लिए जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने मार्ग पर बोलेरो गाड़ी को रुकवाकर जांच की तो प्लास्टिक के कट्टों में अवैध गांजा भरा मिला। गांजा की मात्रा 122.796 किलोग्राम थी, जिसके बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर बोलेरो गाड़ी सहित गांजा जब्त कर लिया।
एक आरोपी प्रभुराम (38) निवासी राजलदेसर (चूरू) भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए चूरू में उसके ठिकानों पर दबिश दी। आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी से कोई और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जता रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2045136


