[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अलवर (बहरोड़) : स्कूल से गायब हो गईं 3 लड़कियां, मचा हड़कंप:8 वीं क्लास में पढ़ती हैं; युवक के साथ होटल में मिलीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अलवर (बहरोड़) : स्कूल से गायब हो गईं 3 लड़कियां, मचा हड़कंप:8 वीं क्लास में पढ़ती हैं; युवक के साथ होटल में मिलीं

स्कूल से गायब हो गईं 3 लड़कियां, मचा हड़कंप:8 वीं क्लास में पढ़ती हैं; युवक के साथ होटल में मिलीं

अलवर (बहरोड़) : 8 क्लास में पढ़ने वाली 3 लड़कियां स्कूल से गायब हो गईं। इससे स्कूल सहित पूरे इलाके हड़कंप मच गया। स्कूल स्टाफ ने लड़कियों की तलाश शुरू की। काफी देर बाद स्कूल ग्राउंड की झाड़ियों में तीनों के बैग मिले। बैग में बुक और स्कूल यूनिफॉर्म थी। इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। मामला अलवर जिले के बहरोड़ का है।

बहरोड़ SHO वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तीनों लड़कियों की उम्र 13 से 14 साल है। तीनों एक ही सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। शनिवार सुबह राज की तरह ये घर से स्कूल के लिए निकली थीं। साढ़े 9 बजे के करीब ये गायब हो गईं। टीचर ने तीन लड़कियों के एक साथ अनुपस्थित रहने पर उनके घरवालों को सूचना दी।

घरवालों के पहुंचने से पहले स्कूल स्टाफ ने तीनों को ढूंढना शुरू कर दिया। ग्राउंड में उनके बैग मिले। बैग में स्कूल ड्रेस और बुक थी। घरवालों के स्कूल पहुंचने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। दोपहर 1 बजे पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। शाम 4 बजे तीनों लड़कियां एक लड़के के साथ मिलीं। महज 3 घंटे में तीनों छात्राओं को खोज निकाला। उन्हें सीडब्ल्यूसी अलवर के सुपुर्द कर दिया गया है।

घूमने के लिए निकली थीं लड़कियां
जानकारी के मुताबिक, 14 साल की लड़की की 19 साल के युवक से फ्रेंडशिप है। लड़के ने लड़की को बाइक पर घूमाने को बोला। लड़की ने 2 फ्रेंड्स को भी घूमने के लिए तैयार कर लिया। प्लान के मुताबिक घर से तीनों लड़कियां एक्सट्रा कपड़े लेकर स्कूल पहुंचीं। वहां ग्राउंड में झाड़ियों के पास लड़कियों ने कपड़े चेंज किए और बैग छुपाकर वहीं से लड़के के साथ बाइक पर निकल गईं। लड़का पहले उन्हें मंदिर, फिर होटल ले गया।

पुलिस लड़कियों के लापता होने की सूचना पर तुरंत एक्टिव हुई। बच्चियों को 3 घंटे बाद ही डिटेन कर लिया गया।
पुलिस लड़कियों के लापता होने की सूचना पर तुरंत एक्टिव हुई। बच्चियों को 3 घंटे बाद ही डिटेन कर लिया गया।

होटल के कमरे में चाय पी रही थीं लड़कियां
SHO ने बताया कि बैग में स्कूल यूनिफॉर्म मिली तो बहला-फुसलाकर ले जाने का शक हुआ। तुरंत बहरोड़ से जाने वाले सभी रास्तों पर लड़कियों और उन्हें बाइक पर ले जाने वाले युवक के बारे में पड़ताल की। पता चला कि बहरोड़ से करीब 6 किलोमीटर दूर एक गांव स्थित होटल पर इन लड़कियों को लड़के के साथ देखा गया है।

पुलिस ने होटल पर दबिश दी, जहां से तीनों लड़कियों समेत आरोपी युवक को पकड़ा गया। यहां पुलिस को होटल के कमरे में छात्राएं चाय पीती मिलीं। नाबालिग छात्राओं को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले गांव जागुवास निवासी 19 साल के युवक विशाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी विशाल यादव। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर बच्चियों को सीडब्ल्यूसी अलवर के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी विशाल यादव। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर बच्चियों को सीडब्ल्यूसी अलवर के सुपुर्द कर दिया है।

मेडिकल शॉप पर हुई जान-पहचान
पुलिस ने बताया कि युवक से पूछताछ में सामने आया कि वह जागुवास रोड पर वह एक मेडिकल शॉप पर काम करता है। दुकान से एक स्कूली छात्रा कई बार दवाएं खरीद कर ले जाती थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान हो गई। उसने उस छात्रा को एक दिन घूमने का ऑफर दे दिया। दोनों ने शनिवार को घूमने का प्लान बनाया था। तीनों लड़कियों को युवक पहले मनसा माता के मंदिर और फिर होटल में ले गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *