उदयपुरवाटी में विश्व हास्य दिवस मनाया:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्याल में हुआ आयोजन, हंसी के महत्व को समझाया
उदयपुरवाटी में विश्व हास्य दिवस मनाया:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्याल में हुआ आयोजन, हंसी के महत्व को समझाया
उदयपुवाटी : उदयपुवाटी शहर मे जयपुर रोड़ पर घूम चक्कर के नजदीक रविवार को विश्व हास्य दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्याल मे हास्य एवं हास्य योग शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार शिवर में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी बीके बहन सुनीता ने कहा कि मन की गांठे आंतरिक खुशी के बिना नहीं खुलती हैं। आंतरिक प्रसन्नता बिना खुशी के महसूस नहीं की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि हंसी बिना मोल मिलती है किंतु लोग फिर भी उसका महत्व नहीं समझते है। हंसी की कीमत का मालूम तो तब होता है जब व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक रोगों से पीड़ित होकर उपचार में भारी राशि व्यय करता है और शारीरिक व मानसिक कष्ट भोगता है।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक विकास कुमावत और ममता भोंकल द्वारा हास्य योग शिविर में योगाभ्यास करवाया गया। योग के कई लाफिंग आसन करवा कर लोगों को खूब हंसाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार का सत साहित्य भी वितरित किया गया। आयोजन के समापन पर डॉ सुमन मीणा एवं एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने आयोजन के संभागियों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर रतनलाल टांक, संतरा देवी, भाग्यश्री शर्मा, भावना मीणा, संतोष चेजारा, संगीता सैनी, सुनील शर्मा, विजय कुमार, अंकित सैनी आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038361