[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : सीएम अशोक गहलोत का मणिपुर हिंसा मामले पर आया ऐसा बयान, जो चर्चा का बन रहा विषय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर : सीएम अशोक गहलोत का मणिपुर हिंसा मामले पर आया ऐसा बयान, जो चर्चा का बन रहा विषय

CM Ashok Gehlot reacts on Manipur Violence Issue : मणिपुर हिंसा मामले पर सीएम अशोक गहलोत, मणिपुर के हालातों के बहाने भाजपा पर निशाना, बोले, 'मणिपुर हिंसा बंद नहीं होने से पूरा देश चिंतित', 'भाजपा की लापरवाही से मणिपुर में 142 लोगों की मौत', 'भाजपा की सरकारों को क्यों नहीं आता कानून व्यवस्था चलाना?'

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मणिपुर हिंसा मामले को लेकर चिंता जताने के साथ भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने आज सुबह एक ट्वीट प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि ये अत्यंत दुख की बात है कि मणिपुर में हिंसा बंद होने का नाम नहीं ले रही है। इससे पूरा देश चिंतित है।’

सीएम गहलोत ने मणिपुर में बिगड़ी क़ानून व्यवस्था को लेकर सीधे तौर पर भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की लापरवाही की वजह से मणिपुर में अभी तक 142 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

सीएम गहलोत ने मणिपुर के हालातों पर चिंता जताने के साथ राजस्थान का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर के हालातों को देखकर राजस्थान में लोग पूछ रहे हैं कि भाजपा की सरकारों को कानून व्यवस्था चलाना क्यों नहीं आता?

इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी मणिपुर मामले में भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मणिपुर में महिलाओं के साथ यौन हिंसा की घटना वीभत्स व भयावह हैं। महिलाओं के साथ हुई बर्बरता की जितनी निंदा की जाए कम है। करीब 3 महीने से मणिपुर हिंसा में जल रहा है, स्थिति नियंत्रण के बाहर है और सरकार नाकाम। बावजूद इसके प्रधानमंत्री जी आंख बंद करके बैठें हैं।’

इस घटना के सामने आने के बाद आई प्रतिक्रिया

दो महीने से जातीय हिंसा की आग में झुलझ रहे मणिपुर से बुधवार को खौफनाक वीडियो सामने आया है। इसमें हथियारबंद पुरुषों का एक समूह दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाते हुए नजर आ रहा है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पहाड़ी राज्य में तनाव फैल गया है। आरोप है कि दोनों महिलाओं को खेत में ले जाकर गैंगरेप किया गया और बाद में हत्या कर दी।

‘इंडिजीनियस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (आइटीएलएफ) के गुरुवार को प्रस्तावित मार्च से एक दिन पहले यह वीडियो सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना 4 मई को थौबल जिले में हुई थी। 18 मई को कांगपोकपी जिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ शून्य एफआइआर दर्ज की गई थी। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

वीडियो में दिख रहा है कि पुरुष असहाय महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और वे (महिलाएं) रो रही हैं और उनसे मिन्नतें कर रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्मृति इरानी ने की मुख्यमंत्री से बात

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मणिपुर से दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का भयानक वीडियो निंदनीय और अमानवीय है। सीएम एन. बीरेन सिंह से बात की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। अपराधियों को कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

वहीं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय समाज में इस तरह की घिनौनी हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती। मणिपुर के हालात बेहद चिंताजनक बनते जा रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री जी से अपील करता हूं कि वे मणिपुर के हालात पर ध्यान दें।

Related Articles