झुंझुनूं-खेतड़ी(खेतड़ी नगर) : राज्य स्तरीय थ्रो बाल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में झुंझुनूं ने जीता सिल्वर मेडल
राज्य स्तरीय थ्रो बाल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में झुंझुनूं ने जीता सिल्वर मेडल
झुंझुनूं-खेतड़ी(खेतड़ी नगर) : जालौर के मौंडवाला जैन महाविद्यालय में 8 जुलाई 2023 से 09 जुलाई 2023 तक चल रही राजस्थान थ्रोबॉल संघ एवं जालौर थ्रोबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चल रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में झुंझुनूं बालिका टीम ने सिल्वर मेडल जीता। झुंझुनूं जिला सेक्रेटरी आशीष मीणा ने बताया कि यह पहला मौका है जब झुंझुनूं को थ्रोबॉल में सेकंड पोजीशन आया है।

इस खुशी के अवसर पर खेतड़ी नगर में खिलाड़ियों का केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 में प्रिंसिपल अमिता वत्स ने स्वागत किया एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की।
इस अवसर पर झुंझुनूं थ्रोबॉल संघ के पदाधिकारी मोजूद रहे जिसमे सुनील मैरोडिया, विनीता चौधरी, निशा गोस्वामी, भवानी सिंह और स्कूल स्टाफ मे नवीन सैनी, मोनू सोनी, विनय जांगिड़, उमेद सिंह आदि मौजूद रहे l
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2068763


