ईंटों से भरा डंपर घर की दीवार पर पलटा:धमाके से डरा परिवार, 10 मिनट पहले ही अंदर गई थी बुजुर्ग महिला; ड्राइवर फरार
ईंटों से भरा डंपर घर की दीवार पर पलटा:धमाके से डरा परिवार, 10 मिनट पहले ही अंदर गई थी बुजुर्ग महिला; ड्राइवर फरार
झुंझुनूं : झुंझुनूं में पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण ईंटों से भरा डंपर बेकाबू होकर घर की दीवार पर पलट गया। धमाका इतना तेज था कि लोगों को लगा जैसे भूकंप आ गया हो। हादसे से 10 मिनट क में बैठी बुजुर्ग महिला के अंदर जाने से जान बच गई।
परिवार जब घर से बाहर निकला तो अंदर तक ईंटें बिखरी पड़ी थीं। वहीं, आसपास के लोगों ने डंपर के ड्राइवर और मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद वे नंबर प्लेट की पहचान मिटाने की कोशिश कर फरार हो गए। हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे NH-11 बाइपास के पास स्थित केके कॉलोनी में हुआ।
डंपर अनियंत्रित होकर घर में घुसा, बुजुर्ग महिला बाल-बाल बचीं
स्थानीय निवासी इशाक ने बताया – केके कॉलोनी में रहने वाले आजम भाटी के घर के बाहर अचानक जोरदार धमाका सुनाई दिया। हाईवे से कॉलोनी की गली में घुसा ईंटों से भरा डंपर बेकाबू होकर पलट गया। घर की मुख्य दीवार को पूरी तरह टूट गई और ईंटे घर के चौक में बिखर गई। हादसे से महज 10 मिनट पहले तक आजम भाटी की बुजुर्ग मां रजिया उसी बरामदे में बैठी थीं, जहां डंपर आकर पलटा। वे कुछ देर पहले ही कमरे में चली गई थीं, जिससे उनकी जान बच गई।
लोगों ने ड्राइवर को बचाया, नंबर प्लेट की पहचान मिटाकर फरार हुए
मकान मालिक और आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए डंपर ड्राइवर और मजदूर को बाहर निकाला। आरोप है कि बाहर निकलने के बाद पकड़े जाने के डर से डंपर की नंबर प्लेट के नंबर को मिटाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने लोगों से कहा कि वे थोड़ी देर में लौटकर आते हैं, लेकिन फिर वापस नहीं आए।

सड़क धंसने से पलटा डंपर, एलएंडटी पर लापरवाही का आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने हादसे के लिए डंपर चालकों की लापरवाही और एलएंडटी (L&T) कंपनी की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया। प्रत्यक्षदर्शी मुन्ना तगाला ने बताया – कंपनी ने पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी थी। काम पूरा होने के बाद गड्ढों को केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। भारी वजन वाले डंपर के गुजरने पर जमीन धंस गई और वाहन सीधे घर पर पलट गया।
मकान को 8 से 10 लाख का नुकसान, कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार के अनुसार हादसे में उनके मकान को भारी क्षति पहुंची है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। डंपर की टक्कर से घर की मुख्य बाउंड्री वॉल टूट गई, आंगन में लगा महंगा मार्बल क्षतिग्रस्त हो गया और पानी का टैंक भी क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार ने नुकसान की भरपाई और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
5. धमाके से दहल गया परिवार, रजिया बोलीं- भूकंप जैसा लगा
परिवार की बुजुर्ग महिला रजिया ने बताया – अचानक ऐसा महसूस हुआ जैसे तेज भूकंप आ गया हो और धरती हिल रही हो। धमाका बेहद डरावना था। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
देखिए, हादसे की जुड़ी तस्वीरें …



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176170


