नवलगढ़ में आरएलपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन:सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा बहाली की मांग की, एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
नवलगढ़ में आरएलपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन:सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा बहाली की मांग की, एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
नवलगढ़ : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा बहाली की मांग की। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
नारेबाजी करते हुए एसडीएम ऑफिस पहुंचे कार्यकर्ता
इससे पहले कार्यकर्ता किसान छात्रावास में इकट्ठा हुए। यहां से मुकेश रणवां के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए एसडीएम ऑफिस पहुंचे। ऑफिस के गेट पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता परिसर में घुस गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ देर बाद एसडीएम कुलदीपसिंह शेखावत बाहर आए और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया।
ज्ञापन में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा वापस बहाल करने की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा- जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके अलावा प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए अपराध पर नियंत्रण लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने पेपर लीक को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण लगाने और आमजन को राहत देने की मांग रखी गई।
पानी, बिजली, सड़क का मामला उठाया
इसके अलावा, पानी, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं, किसानों के फसल बीमा क्लेम, रेल एवं गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, जलभराव और पानी निकासी की व्यवस्था तथा आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की भी मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और स्वरोजगार योजनाओं को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुकेश रणवां, महिपालसिंह पूनिया, विक्रमसिंह मूंड, नेमीचंद मिठारवाल, अमरचंद ढाका, आशिष पिलानिया, इंद्राज झाझड़िया, मनीष नायक, सुखवीर, विकास महला, योगेश चाहर और रामनिवास कुमावास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176185


