बीकानेर रेंज मुख्यालय में पुलिस दिवस पर रेंज स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित
बीकानेर रेंज मुख्यालय में पुलिस दिवस पर रेंज स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
बीकानेर/चूरू : राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर 17 अप्रैल 2026 को बीकानेर रेंज मुख्यालय में रेंज स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा, संयुक्त निदेशक स्कूली शिक्षा बीकानेर संभाग सुनीता चावला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं सतर्कता) पवन कुमार भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखविंद्र पाल सिंह एवं सौरभ तिवाड़ी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

40 प्रतिभागियों ने लिया भाग
प्रतियोगिता में बीकानेर रेंज के विभिन्न जिलों से कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
संयुक्त रूप से घोषित हुए विजेता
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से चूरू जिले की प्रिया जांगिड एवं बीकानेर के प्राजंल पूनियां ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर हनुमानगढ़ के श्यामसुंदर, लक्ष्य व प्रियांशु मीणा तथा बीकानेर की आयुषी सोनी व प्रियंका भास्कर संयुक्त रूप से रहे। तृतीय स्थान पर बीकानेर की प्राची दाधीच एवं हनुमानगढ़ की हर्षिता विजेता रहीं।
विजेताओं को किया सम्मानित
प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2110766

