घांघू स्कूल में छात्राओं का प्रतिभा सम्मान:मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने मेधावी और नव प्रवेशित बालिकाओं को किया सम्मानित
घांघू स्कूल में छात्राओं का प्रतिभा सम्मान:मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने मेधावी और नव प्रवेशित बालिकाओं को किया सम्मानित
घांघू : घांघू के शहीद सैनिक हवलदार लखू सिंह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चूरू के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रामचंद्र जांगिड़ ने की।
समारोह में कक्षा बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ललिता, द्वितीय स्थान पर रहीं सानिया और तृतीय स्थान पर रहीं भारती शर्मा को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, कक्षा दस में प्रियंका महरिया ने प्रथम, ऐशमा बानो ने द्वितीय और प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों ने इन मेधावी छात्राओं को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय में नव प्रवेशित दस बालिकाओं का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विद्यालय के लिए यह गौरव की बात रही कि कक्षा बारहवीं की सभी 21 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि ने इस मौके पर कहा कि आज बालिकाएं शिक्षा के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं को याद करने के साथ-साथ लिखने का भी अभ्यास करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य कासम अली, हाज़ी अब्दुल हबीब अनवरी, विद्याधर राहड़, राम सिंह सिहाग सहित रणजीत सिंह मीणा, प्रकाशचन्द्र शर्मा, मुस्ताक अहमद, कमला कस्वां, मधु फगेड़िया, विजय लक्ष्मी शर्मा, सरिता महला, अमित कुल्हरी, देवकरण प्रजापत, खेमचंद प्रजापत, सलेमुद्दीन और सतार खान जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चिमन लाल शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092139


