[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10वीं परिणाम में शानदार प्रदर्शन, प्रशांत कुमार ने 98.50% अंक लाकर किया विद्यालय का नाम रोशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

10वीं परिणाम में शानदार प्रदर्शन, प्रशांत कुमार ने 98.50% अंक लाकर किया विद्यालय का नाम रोशन

10वीं परिणाम में शानदार प्रदर्शन, प्रशांत कुमार ने 98.50% अंक लाकर किया विद्यालय का नाम रोशन

देवलावास : क्षेत्र के प्रतिष्ठित नोबल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवलावास ने इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के होनहार छात्र प्रशांत कुमार ने 98.50% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल का नाम रोशन किया।

विद्यालय का परिणाम इस बार बेहद उत्कृष्ट रहा, जहां 9 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक और 30 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।

छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन इस प्रकार रहा : प्रशांत कुमार (कुशलपुरा) – 98.50% (लक्ष्य: IAS), अदिति मान (भिर्र) – 98% (लक्ष्य: IAS), कोमल (देवलावास) – 97% (लक्ष्य: MBBS), प्रिया (देवलावास) – 96.17% (लक्ष्य: IAS), धर्मेश (कांकड़ा) – 95.67% (लक्ष्य: IAS), आलोक शर्मा (कलाखरी) – 95.17% (लक्ष्य: IAS) व आसमा बानू (देवलावास) – 95% (लक्ष्य: MBBS) ने प्राप्त किए।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. संदीप नेहरा, अकैडमी डायरेक्टर सुमन नेहरा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर शिवम नेहरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी बड़े सपनों के साथ आगे बढ़ रहे हैं और भविष्य में देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

परिणाम घोषित होते ही अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई अभिभावकों की आंखों में गर्व और खुशी के आंसू देखने को मिले।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, नोबल स्कूल का शांत एवं अनुशासित वातावरण तथा समर्पित स्टाफ ही हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम का मुख्य कारण है। विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन पर समूचे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Related Articles