[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोड़की में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी:एजेंसी पर सैकड़ों लोग पहुंचे, पुलिस ने संभाली स्थिति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भोड़की में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी:एजेंसी पर सैकड़ों लोग पहुंचे, पुलिस ने संभाली स्थिति

भोड़की में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी:एजेंसी पर सैकड़ों लोग पहुंचे, पुलिस ने संभाली स्थिति

जाखल : भोड़की गैस एजेंसी पर रसोई गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर भारी हंगामा हुआ। गैस लेने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने से एजेंसी में अव्यवस्था फैल गई, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। आसपास के कई गांवों से सैकड़ों लोग सिलेंडर लेने भोड़की पहुंचे थे। ग्रामीणों में लंबे समय से गैस की अनियमित आपूर्ति को लेकर नाराजगी थी, जो मंगलवार को खुलकर सामने आई।

ग्रामीणों ने एजेंसी संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि आम उपभोक्ताओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है। कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसीकर्मी उपभोक्ताओं को डराने-धमकाने का प्रयास करते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले की तरह गांवों में गाड़ियों से गैस वितरण नहीं हो रहा है, जिससे दूरदराज के लोगों को एजेंसी तक आना पड़ रहा है और घंटों इंतजार करना पड़ता है।

एजेंसी मालिक दयानंद गोदारा ने इन आरोपों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि गैस की कमी स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि आपूर्ति में कमी के कारण हो रही है। उनके अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सीमित मात्रा में ही गैस मिल रही थी, हालांकि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी द्वारा गांवों में आपूर्ति जारी है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सिलेंडर वितरण एजेंसी में नहीं, बल्कि एजेंसी से एक किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर किया जा रहा है, जहां सुरक्षा को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं।

Related Articles