[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में बंदरों का आतंक, महिला पर किया हमला:एक महीने में 15 से अधिक लोगों को बनाया शिकार, निवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में बंदरों का आतंक, महिला पर किया हमला:एक महीने में 15 से अधिक लोगों को बनाया शिकार, निवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार

पलसाना में बंदरों का आतंक, महिला पर किया हमला:एक महीने में 15 से अधिक लोगों को बनाया शिकार, निवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार

पलसाना : पलसाना क्षेत्र में पिछले पांच-छह महीनों से बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय निवासी अपने घरों में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इलाके में बंदरों की संख्या 20 से अधिक हो गई है, जो लगातार बढ़ रही है। हाल ही में पलसाना कस्बे में 45 वर्षीय ममता देवी पर कपड़े उतारते समय बंदरों ने हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत पलसाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले एक महीने में बंदरों के हमलों की 15 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन हमलों में स्कूली बच्चे, महिलाएं और राहगीर मुख्य रूप से प्रभावित हुए हैं। बंदर झुंड में घरों में घुसकर महिलाओं पर हमला करते हैं, घर का सामान तोड़ते हैं और खाने का सामान छीन लेते हैं। बंदरों के डर से बच्चे अब अकेले बाहर खेलने से भी कतराने लगे हैं।

स्थानीय निवासी मुरारी अग्रवाल ने बताया कि रात के समय बंदर बड़े पेड़ों और पुराने मकानों के आसपास डेरा डालते हैं। क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में भी बंदरों का खतरा बना हुआ है, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका बनने के बावजूद बंदरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। बार-बार शिकायतें मिलने के बावजूद यह समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles