[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमराना में कांग्रेस सेवा दल ने किया प्रदर्शन:अरावली को राजस्थान की जीवन रेखा बताया, आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमराना में कांग्रेस सेवा दल ने किया प्रदर्शन:अरावली को राजस्थान की जीवन रेखा बताया, आंदोलन की चेतावनी दी

नीमराना में कांग्रेस सेवा दल ने किया प्रदर्शन:अरावली को राजस्थान की जीवन रेखा बताया, आंदोलन की चेतावनी दी

नीमकाथाना : नीमकाथाना में सेवा दल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरावली पर्वतमाला में 100 मीटर ऊंचाई तक खनन की अनुमति दिए जाने के विरोध में एडीएम भगीरथ साख को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय को राजस्थान की जीवनरेखा अरावली के लिए गंभीर खतरा बताया गया।

नीमकाथाना सेवा दल अध्यक्ष देवेंद्र बिजारणियां ने बताया-अरावली पर्वतमाला को राजस्थान की जीवनरेखा माना जाता है। यह न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण है, बल्कि भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जैव विविधता और मरुस्थलीकरण को रोकने में भी अहम भूमिका निभाती है।

पर्यावरण संकट को लेकर जताई चिंता

कार्यकर्ताओं ने कहा-100 मीटर ऊंचाई तक खनन की अनुमति से अरावली का प्राकृतिक स्वरूप नष्ट हो जाएगा। इससे भूजल स्तर में गिरावट आएगी, वन्यजीवों का आवास समाप्त होगा और आने वाली पीढ़ियों को गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना करना पड़ेगा।

ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में माननीय सर्वोच्च न्यायालय और विभिन्न पर्यावरणीय संस्थाओं ने भी अरावली क्षेत्र में खनन पर कड़े प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया था। ऐसे में खनन की सीमा बढ़ाना जनहित, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के सिद्धांतों के विपरीत है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से विनम्र अनुरोध किया है कि अरावली पर्वतमाला में 100 मीटर ऊंचाई तक खनन की अनुमति देने के निर्णय को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। उन्होंने मांग की कि इस क्षेत्र को पूर्ण रूप से संरक्षित घोषित किया जाए, ताकि राजस्थान की यह अमूल्य धरोहर सुरक्षित रह सके।

यह रहे मौजूद

इस दौरान मदन लाल सैनी, बलदेव यादव, बलवीर खैरवा, राजेश बाजिया, वीरेंद्र स्वामी, नरेश टेलर, लीलाराम सैनी, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles