[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुरुवार को फतेहपुर के नौ गांवों में पहुंची जनसंवाद यात्रा:भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर ग्रामीणों ने जताया आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

गुरुवार को फतेहपुर के नौ गांवों में पहुंची जनसंवाद यात्रा:भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर ग्रामीणों ने जताया आभार

गुरुवार को फतेहपुर के नौ गांवों में पहुंची जनसंवाद यात्रा:भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर ग्रामीणों ने जताया आभार

फतेहपुर : फतेहपुर में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जनसंवाद जनसमाधान यात्रा जारी है। गुरुवार को भाजपा नेता श्रवण चौधरी के नेतृत्व में ये यात्रा फतेहपुर विधानसभा के नौ गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर आभार व्यक्त करते हुए भारी जनसमर्थन दिया।

ये यात्रा बलोद छोटी, बलोद भाखरा, नबीपुरा, ढाकाली, डाबड़ी, दीनवा लाडखानी, बेसवा, भगासरा और आलमास गांवों में आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को विस्तार से सुना गया।

ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, पेंशन और कृषि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक निर्णयों और बड़े विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करना है। फतेहपुर में 18 नई ग्राम पंचायतों का गठन, रामगढ़ शेखावाटी को पंचायत समिति का दर्जा और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 128 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति मिलना महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। इन निर्णयों से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।

यात्रा में जितेन्द्र कारंगा, बजरंग सिंह, कैलाश कुल्हरी, ओमप्रकाश वर्मा, आशु सिंह, जगदीश चोटिया और प्रेम सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी पड़ावों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने इस जनसंवाद यात्रा को सफल और प्रभावी बनाया।

Related Articles