पंचायत स्तर पर खड़ा किया जाए संगठन
निष्क्रिय पदाधिकारियों की पैरवी ना करें नेता, होनी चाहिए सख्ती : सुंडा
झुंझुनूं : दिल्ली में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और पंजाब के जिलाध्यक्षों की बैठक को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संबोधित किया। झुंझुनूं जिलाध्यक्ष के तौर पर दिनेश सुंडा ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। राजस्थान के जिलाध्यक्षों का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने किया। सुंडा ने इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राहुल गांधी को अपने लिखित सुझाव दिए। सुंडा ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व को सुझाव दिया है कि हर ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटी का गठन होना चाहिए। ताकि कांग्रेस मजबूत हो। उन्होंने अपने सुझावों में बताया है कि अकेले राजस्थान में करीब डेढ लाख पंचायतराज प्रतिनिधि है। इनमें 50 फीसदी महिलाएं है। यदि कांग्रेस ग्राम पंचायत पर कांग्रेस का संगठन खड़ा करती है। तो हर गांव में हमारे पदाधिकारी होंगे। जो कांग्रेस के लिए और जोश के साथ काम करेंगे। उन्होंने जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी और मंडल कार्यकारिणी का गठन तो नेताओं से चर्चा करने के बाद किया जाए। लेकिन यदि कोई पदाधिकारी लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहता है। तो फिर उसे लेकर संगठन के नियम बनाया जाए। ताकि उसे तुरंत पदमुक्त किया जाए। इससे ना केवल पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियां समझेंगे। बल्कि पदाधिकारी के सक्रिय ना होने पर दूसरे कार्यकर्ताओं का मौका मिलेगा।

सुंडा ने अपने सुझावों में यह भी कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी की टिकटों को राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व तय करें। लेकिन पंचायतराज और स्थानीय निकाय की टिकटों में संगठन को प्रभावी भूमिका में रखना चाहिए। सुंडा ने बताया कि इस बैठक में खड़गे और गांधी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण बातें बताई है। जिन्हें कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 1903755

