वरिष्ठ व्याख्याता पद के विरोध में दिया ज्ञापन
वरिष्ठ व्याख्याता पद के विरोध में दिया ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ जिला शाखा चूरू के व्याख्याताओ ने शिक्षा विभाग द्वारा वरिष्ठ व्याख्याता (एल 14) के पद स्वीकृत किए जाने का विरोध किया है, इसे लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन दिया गया है। रेसला के जिला अध्यक्ष अमित सहारण ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा उप प्रधानाचार्य कैडर को खत्म करके एक नए पद वरिष्ठ व्याख्याता स्वीकृत किया गया है, इसका संगठन विरोध करता है। सहारण ने बताया कि इस पद की संरचना के संबंध में संगठन से कोई वार्ता नहीं की गई। इस संबंध में राज्य सरकार तथा व्याख्याता दोनों को ही गुमराह किया गए हैं। विभाग द्वारा पूर्व में उप प्रधानाचार्य के 12421 स्वीकृत पद समाप्त करने के बाद नवीन पद वरिष्ठ व्याख्याता बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। व्याख्याता के बाद प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति ही संगठन द्वारा स्वीकार्य है। जिला सभा अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार वरिष्ठ व्याख्याता का पद समाप्त नहीं करती है तो इसके लिए प्रदेश स्तरीय आन्दोलन व्याख्याता द्वारा किया जाएगा। ज्ञापन देने के लिए ब्लांक अध्यक्ष आरिफ खान, दुष्यन्त सिंह,गुगन जांगिड़, श्रवण गुर्जर, महेंद्र सिंह, सुभाष जीनोलिया, सुरेंद्र महला, आरिफ खान, राजेंद्र, मनोज श्योराण, भिष्म प्रकाश सहारण, ओमप्रकाश बारुपाल, रविकांत, जितू दान, कुलदीप न्योल, सतीश थोरी, चिमन शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार सोलंकी, जितेंद्र सैनी, धर्मेंद्र मोहन लाल आदि सहित कई व्याख्याता उपस्थित रहे।