[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आईटीआई में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:युवाओं को यातायात नियमों की दी जानकारी, वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आईटीआई में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:युवाओं को यातायात नियमों की दी जानकारी, वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी

आईटीआई में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:युवाओं को यातायात नियमों की दी जानकारी, वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी

खेतड़ी : खेतड़ी की राजकीय आईटीआई में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक रमेश कुमार यादव ने युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। यादव ने बताया-यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। राज्य सरकार इस दिशा में लगातार नए कार्यक्रम आयोजित कर रही है। सड़क दुर्घटना में किसी की जान बचाने वालों को सरकार पुरस्कृत करती है। दुर्घटना में मदद करने वालों को पुलिस पूछताछ से छूट दी गई है।

परिवहन निरीक्षक ने सर्दी के मौसम में कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी। पैदल चलने वालों को भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। परिवहन विभाग अपनी आय का 50 प्रतिशत सड़क सुरक्षा पर खर्च कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें सड़क हादसों में हो रही हैं। इनमें अधिकतर वाहन चालकों की लापरवाही सामने आती है। हादसों को रोकने के लिए हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना होगा। कार्यक्रम में अरविंद मान, पवन कुमार, श्रीराम सैनी, कृष्ण कुमार, इमरान खान, दाताराम, हनुमान प्रसाद और विक्रम सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles