[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली लाइन से प्रभावित किसानों में आक्रोश:20 जनवरी को कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी, डाबड़ी में प्रशासन का पुतला फूंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बिजली लाइन से प्रभावित किसानों में आक्रोश:20 जनवरी को कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी, डाबड़ी में प्रशासन का पुतला फूंका

बिजली लाइन से प्रभावित किसानों में आक्रोश:20 जनवरी को कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी, डाबड़ी में प्रशासन का पुतला फूंका

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक

नवलगढ : 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन से प्रभावित किसान संघर्ष समिति ने अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। समिति के सदस्य 20 जनवरी को होने वाले कलेक्ट्रेट घेराव के लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। संघर्ष समिति के प्रवक्ता कपिल ऐचरा के अनुसार, जेजूसर और तोगड़ा पंचायत के किसानों से संपर्क किया गया। इस दौरान किसान नेता मनोज बलौदा और सतीश ऐचरा ने कहा कि किसानों को एकजुट होना होगा।

विकास तोगड़ा और दीनू जाट ने आरोप लगाया कि तत्कालीन कलेक्टर और तहसीलदार ने कंपनियों से मिलकर किसानों की जमाबंदियों में नोट लगाकर उनके अधिकारों का हनन किया है। जनसंपर्क अभियान के बाद बड़ी संख्या में किसान डाबड़ी के आम चौक पर एकत्र हुए और प्रशासन का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में रायसिंह तोगड़ा, श्रीराम पायल, जस्सू डाबड़ी, प्यारेलाल बलौदा, महेंद्र, बलौदा, श्रवण बलौदा, प्रदीप जांगिड़, दिनेश  समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।

Related Articles