पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के पिता बाबोसा ठाकुर स्व. उत्तम सिंह की 12वी पुण्यतिथी पर सर्वसमाज के लोगो एवम् भाजपा कार्यकर्ताओ ने उन्हे पुष्पाजंली अर्पित कर श्रद्वांजलि दी
पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के पिता बाबोसा ठाकुर स्व. उत्तम सिंह की 12वी पुण्यतिथी पर सर्वसमाज के लोगो एवम् भाजपा कार्यकर्ताओ ने उन्हे पुष्पाजंली अर्पित कर श्रद्वांजलि दी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर एक श्रद्वांजली सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, प्रधान दीपचन्द राहड़, सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र चौबे, जिला उपाध्यक्ष सत्तार खांन, नेताप्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, करणीसिंह निर्बाण ने उन्हे श्रद्वांजली दी।
इस अवसर पर बोलते हुऐ जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने उन्हे एक कर्तव्यनिष्ठ धर्मपरायण एवम् इमानदार अधिकारी बताते हुऐ कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन हम सब के लिए प्रेरणास्पद है। वे प्रशासनिक क्षैत्र में एक उच्च पद पर आसीन थे परन्तु इस उच्च पद का प्रयोग उन्होने आमजन की सेवा के लिए किया। उन्होने जिस सत्य निष्ठा के साथ आमजन की सेवा की उसी का परिणाम है कि उनकी संतानो में भी वही सेवाभाव दिखाई देता है। इस अवसर पर सामाजीक कार्यकर्ता महेन्द्र चौबे ने उन्हे एक संस्कारवान व्यक्ति बताते हुऐ कहा कि उनके संस्कारो का ही परिणाम है कि आज उनके सुपुत्र राजेन्द्र राठौड़ गरीब को गणेश मानकर सेवा कर रहे है। उनके द्वारा दिये संस्कार आज उनमें दिखाई देते है। उन्होने स्वर्गीय ठाकुर उत्तम सिंह की सहजता को याद करते हुऐ कहा कि उनसे जब भी कोई व्यक्ति मिलता वह उनसे प्रभावित होता था। क्योंकि वे एक सरल एवम् सद्वय व्यक्ति थे। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़ ने सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर पार्षद भागीरथ सैनी, मोहनलाल गढ़वाल, कैलाश शर्मा, मुकेश प्रजापत, निरज जांगिड़, नोमान खांन, गोगराज सैनी, पुरूषोतम लाल पटवारी, अजय तंवर, ओमसिंह शेखावत, आकाश सैनी, प्रकाश नायक, पवन कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार प्रजापत, नारायण बेनीवाल, शोभा चौधरी, राजीव लाम्बा, राजेश रक्षक, एडवोकेट हजारी सिंह राठौड़, कैलाश सैनी, ओम इन्दोरिया, हिमांशू वर्मा, सहित अनेक सर्वसमाज के लोग एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।