[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अब लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल में होने लगा हड्डी का ऑपरेशन:70 साल के बुजुर्ग को लगाई गई मेटल प्लेट, पहले ऐसे मरीजों को जयपुर रेफर करना पड़ता था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

अब लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल में होने लगा हड्डी का ऑपरेशन:70 साल के बुजुर्ग को लगाई गई मेटल प्लेट, पहले ऐसे मरीजों को जयपुर रेफर करना पड़ता था

अब लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल में होने लगा हड्डी का ऑपरेशन:70 साल के बुजुर्ग को लगाई गई मेटल प्लेट, पहले ऐसे मरीजों को जयपुर रेफर करना पड़ता था

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल में अब हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारियों और चोटों का इलाज भी होने लगा है। पहले ऐसी स्थिति में मरीजों को रेफर करना पड़ता था, लेकिन अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के होने से अब इतने जटिल ऑपरेशन भी लक्ष्मणगढ़ में होने लगे हैं।

मंगलवार को 70 वर्षीय राधेश्याम इंदौरिया के हाथ की टूटी हुई हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हैदर अली की देखरेख में हुआ। फिलहाल मरीज पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

10 दिन पहले गिरने से टूटा था हाथ

जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अटल भास्कर ने बताया- राधेश्याम इंदौरिया करीब 10 दिन पहले गिर गए थे। हादसे में उनके हाथ की एक हड्डी टूट गई थी। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत मरीज का मुफ्त इलाज और ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने निभाई अहम भूमिका

ऑपरेशन के दौरान बेहोशी देने वाले विशेषज्ञ डॉ. सत्यपाल ढाका, ओटी प्रभारी मनोज कुमार, नर्सिंग अधिकारी इमरता देवी और ऑपरेशन थिएटर की पूरी टीम मौजूद रही। सभी की मदद से ऑपरेशन सफल रहा और मरीज अब तेजी से ठीक हो रहा है।

अब जिला अस्पताल में ही हो रहा हड्डी का बड़ा इलाज

डॉ. अटल भास्कर ने बताया कि डॉ. हैदर अली के आने के बाद जिला अस्पताल में हाथ-पैर की टूटी हड्डियों का ऑपरेशन, हड्डी में प्लेट और स्क्रू लगाने, प्लास्टर करने और जोड़ों की चोट का इलाज नियमित रूप से किया जा रहा है। इससे मरीजों को इलाज के लिए जयपुर या दूसरे बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ रही। इससे उनका समय भी बच रहा है और खर्च भी कम हो रहा है।

दिल, शुगर और बीपी के मरीजों को भी मिल रही विशेषज्ञ सुविधा

अस्पताल में अब दूसरी बीमारियों के इलाज की सुविधा भी पहले से बेहतर हो गई है। डॉ. अटल भास्कर ने बताया कि वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजय सैनी की नियुक्ति के बाद हाई बीपी, शुगर, थायरॉयड, दिल की बीमारी और दूसरी गंभीर बीमारियों का इलाज भी जिला अस्पताल में ही किया जा रहा है। इससे आसपास के लोगों को अपने ही इलाके में बेहतर इलाज मिल रहा है।

Related Articles