राजकीय मणिमोदी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुस्तक वितरण समारोह आयोजित
राजकीय मणिमोदी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुस्तक वितरण समारोह आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मुकेश शेखावत
गुढ़ागौड़जी : राजकीय मणिमोदी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को छात्राओं के लिए पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामवतार दायमा ने की, जबकि मुख्य अतिथि विनोद कुमार अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संतकुमार शर्मा, ओमप्रकाश हुक्मपुरिया, जितेन्द्र कुमार, बद्रीनारायण एवं रत्नी देवी प्रसारामका उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान अतिथियों ने कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को नई पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। वहीं संतकुमार शर्मा ने कक्षा 1 से 8 तक की छात्राओं को भी पाठ्यपुस्तकें वितरित करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने छात्राओं से पुस्तकों का सदुपयोग कर मन लगाकर अध्ययन करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम लाल बागोतीया ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन अम्मीलाल बॉयल ने किया। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2242547


