रींगस में 27 जुलाई को होगा शेखावाटी मीडिया सम्मेलन 2026, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
रींगस में 27 जुलाई को होगा शेखावाटी मीडिया सम्मेलन 2026, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
रींगस : शेखावाटी पत्रकार संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को सरगोठ स्थित कान्हा होटल गार्डन में संस्थान की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष विद्याधर शर्मा ने की।
बैठक में संस्थान के संरक्षक प्रदीप शर्मा ने सम्मेलन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने सभी से समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाने का आह्वान किया।
बैठक में संस्थान के पूर्व अध्यक्ष बीएल सरोज ने पत्रकारिता, शिक्षा, सामाजिक सेवा, प्रशासन, चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मेलन के दौरान सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति व्यक्त की। बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्थान की द्विवार्षिक परंपरा के तहत इस वर्ष शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026 का आयोजन 27 जुलाई को किया जाएगा।
सम्मेलन में शेखावाटी अंचल के पत्रकारों के साथ विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों की भागीदारी रहेगी। इस दौरान संस्थान के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ सदस्य द्वारका प्रसाद कौशिक, लोकेश शर्मा, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार खींची, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमावत, सचिव हरीश गुर्जर सहित संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2242654


