[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करें : सीबीईओ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करें : सीबीईओ

सीबीईओ ओमदत्त सहारण ने चूरू ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

चूरू : चूरू सीबीईओ ओमदत्त सहारण ने शुक्रवार को चूरू ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राउमावि गाजसर, राउमावि कड़वासर में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोषाहार की सघन जांच, रसोई घर की साफ-सफाई, अनाज के स्टॉक एवं रख- रखाव, बच्चों के शैक्षिक स्तर, ग्रह कार्य मूल्यांकन, शौचालयों की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीबीईओ सहारण बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है, जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करें। निश्चित लक्ष्य के साथ सम्पूर्ण लगन से मेहनत सफलता के रूप में प्राप्त होगी। इस अवसर पर आरपी श्याम सुंदर पूनिया ने इंस्पायर अवॉर्ड, शाला स्वास्थ्य परीक्षण पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कड़वासर राउमावि प्रधानाचार्य स्वीटी शर्मा एवं राउमावि गाजसर प्रधानाचार्य बजरंग सैनी ने विद्यालय व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22