[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वच्छता अभियान को लेकर नीमकाथाना में मैराथन दौड़:2500 लोगों ने शहर की सड़कों पर लगाई दौड़, कलेक्टर बोले-शहर स्वच्छ रहे, लोगों में आएगी जागरूकता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

स्वच्छता अभियान को लेकर नीमकाथाना में मैराथन दौड़:2500 लोगों ने शहर की सड़कों पर लगाई दौड़, कलेक्टर बोले-शहर स्वच्छ रहे, लोगों में आएगी जागरूकता

स्वच्छता अभियान को लेकर नीमकाथाना में मैराथन दौड़:2500 लोगों ने शहर की सड़कों पर लगाई दौड़, कलेक्टर बोले-शहर स्वच्छ रहे, लोगों में आएगी जागरूकता

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर परिषद की और से स्वच्छता अभियान को लेकर मैराथन दौड़ आयोजित की गई। मैराथन दौड़ को कलेक्टर शरद मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ में करीब 2500 शहरवासियों दौड़े।

मैराथन दौड़ रामलीला मैदान से शुरू हुई जो की शाहपुरा रोड, सुभाष मंडी, कपिल मंडी, खेतड़ी मोड़ होते हुए रॉयल पैलेस पहुंची। जहां पर मैराथन दौड़ का समापन किया गया। इस दौरान जगह-जगह कई संगठन से जुड़े लोगों ने मैराथन दौड़ का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान रॉयल पैलेस में विधायक सुरेश मोदी ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के बाद सभी लोगों को केशर का दूध पिलाया गया।

मैराथन दौड़ में नीम का थाना के करीब 2500 लोगों ने भाग लिया भारत माता और वंदे मातरम के जाकर के साथ शहर वासियों ने दौड़ लगाई। नगर परिषद आयुक्त सुरेश मीणा ने बताया कि शहर स्वच्छ रहे इसको लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है।

मैराथन दौड़ में नीम का थाना विधायक सुरेश मोदी भाजपा नेता प्रमोद बाजोर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला तहसीलदार महेश कुमार ओला नगर पालिका आयुक्त सुरेश कुमार मीणा, नगर पालिका उपसभापति महेश मेगोतिया, जीपीएस चेयरमैन संपत बेनीवाल सहित अनेक संगठन से जुड़े पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22