[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेलर-बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, तीसरा गंभीर घायल:एनएच 11 पर हुआ हादसा, पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में मॉर्च्युरी में रखवाए शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रेलर-बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, तीसरा गंभीर घायल:एनएच 11 पर हुआ हादसा, पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में मॉर्च्युरी में रखवाए शव

ट्रेलर-बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, तीसरा गंभीर घायल:एनएच 11 पर हुआ हादसा, पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में मॉर्च्युरी में रखवाए शव

चूरू : चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र में एनएच 11 पर रविवार को बाइक व ट्र्रेलर की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरे गंभीर घायल का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मय जाब्ते के मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने तीनों घायलों को निजी वाहन व एम्बुलेंस के द्वारा राजलदेसर के गवर्नमेंट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। हादसे में बीकानेर लेकर जाते समय रास्ते में दो युवकों की मौत हो गई।

राजलदेसर थाना के हैड कॉन्स्टेबल कृष्णदेव सिंह ने बताया कि गांव सिमसिया निवासी हरकाराम (28), ओमप्रकाश (32) एवं राहुल बाइक पर सवार होकर रविवार को गांव से बीकानेर की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में सामने से आ रहे ट्रेलर से बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरन्त राजलदेसर के गवर्नमेंट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर तीनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर किया गया।बीकानेर लेकर जाते समय रास्ते में हरकाराम एवं ओमप्रकाश की मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल राहुल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को बीकानेर पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे की सूचना पर मिलने पर राजलदेसर थानाधिकारी गीतारानी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin