[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में दिखेगी मिनी भारत की झलक:नवंबर में होगा मिनी जंबूरी का आयोजन, 7 राज्यों के 2500 स्कउटस आएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में दिखेगी मिनी भारत की झलक:नवंबर में होगा मिनी जंबूरी का आयोजन, 7 राज्यों के 2500 स्कउटस आएंगे

झुंझुनूं में दिखेगी मिनी भारत की झलक:नवंबर में होगा मिनी जंबूरी का आयोजन, 7 राज्यों के 2500 स्कउटस आएंगे

झुंझुनूं : झुंझुनूं में स्काउट गाइड रीजनल मिनी जंबूरी का आयोजन होगा। जिसमें सेंट्रल पश्चिम क्षेत्र के गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, दादर एवं नागर हवेली, दमन एंड दीव, सेंट्रल रेलवे तथा सेंट्रल रीजन से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे, साउथ ईस्टर्न रेलवे, वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे के चयनित 2500 स्काउट्स गाइड्स सहभागिता करेंगे।

इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। 20 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाली मिनी जंबूरी का आयोजन झुंझुनूं शहर की शहीद कर्नल जे.पी. जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान एवं स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं पर होगा।

जंबूरी के दौरान झुंझुनूं में मिनी भारत की झलक दिखाई देगी। इस दौरान यहां पर एडवेंचर, स्काउट गाइड की क्षमता, कौशल, सहयोग, सेवा भाव, शिविर जीवन, तकनीकी, ज्ञान प्रदर्शन, साहसिक गतिविधियों, आत्मविश्वास, विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, झांकी प्रदर्शन एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

जंबूरी के नोडल ऑफिसर अतिरिक्त जिला कलक्टर होंगे तथा एसडीएम झुंझुनूं संयोजक होंगे।

सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि रीजनल मिनी जंबूरी के आयोजन के लिए जिला कलेक्टर राम अवतार मीणा ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग की बैठक लेकर भव्य एवं सफल संचालन को लेकर दिशा निर्देश दिए है। तैयारी शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin