[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीड़ित युवती की शिकायत पर मंडावा थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़देशमंडावाराजस्थान

पीड़ित युवती की शिकायत पर मंडावा थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज

युवती से छेड़छाड़ पर ग्रामीणों ने आबकारी थाने के सिपाही को पीटा, पुलिस को सौंपा

मंडावा : मंडावा थाना इलाके के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों नै आबकारी थाना नवलगढ़ में कार्यरत सिपाही की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस एवं ग्रामीणों के मुताबिक यह

घटना गुरुवार की है। बरसात होने पर पीड़िता गांव में धार्मिक स्थल के नजदीक रुक गई थी। इसी दौरान बरसात से बचने के बहाने आरोपी सिपाही महेंद्र सिंह त्रिलोटिया भी वहां आ गया। उसने युवती से छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था। उसके पास शराब की बोतल भी थी। सूचना पर मंडावा थाने के एएसआई नरेंद्र सिंह मय जाब्ता पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी सिपाही महेंद्र सिंह को थाने ले गई। पुलिस ने महेंद्र सिंह को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। बाद में जमानत पर छोड़ा गया।

युवती ने रिपोर्ट में बताया- जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की

पीड़िता की ओर से मंडावा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह धार्मिक स्थल से अपने घर आ रही थी। बरसात होने पर रास्ते में जोहड़ में बने कमरे में रुक गई थी। इसी दौरान अचानक बाइक लेकर आरोपी आया। छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिशश की। पीड़िता के परिजनों व ग्रामीणों ने पकड़ने पर आरोपी ने महेंद्र सिंह बताया। मामले की जांच मंडावा थाने के हैडकांस्टेबल सुभाषचंद्र कर रहे है। थानाधिकारी रामपाल मीणा का कहना है कि छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल

मीडिया पर डाला: आबकारी थाने में कार्यरत सिपाही महेंद्र सिंह को पकड़ने का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसमें आरोपी सिपाही महेंद्र सिंह के पास अंग्रेजी शराब की बोतल भी दिखाई दे रही है।

आबकारी मामले में वांछित मुल्जिम की तलाश में जाकर आ रहा था। रास्ते में हल्की बरसात शुरू हो गई। एक बच्ची फोन पर बातचीत करते जा रही थी। बरसात से बचाने के लिए मैने उसे लिफ्ट के लिए कहा था। थोड़ी दूरी पर कुछ युवकों ने स्कूटी आगे लगाकर रोक लिया। मैने बताया कि आबकारी में हूं, उसके बावजूद उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। वीडियो बना लिया। मेरे घर फोन किया। पुलिस भी आ गई थी। – महेंद्र सिंह, आबकारी सिपाही

नवलगढ़ आबकारी थाने में कार्यरत सिपाही महेंद्र सिंह से मारपीट की जानकारी मिली है। सिपाही ने बताया कि वह किसी वांछित मुल्जिम की तलाश में गया था। एक गांव में उसके साथ मारपीट की गई। – अमरजीत सिंह, जिला आबकारी

सूचना मिली थी की एक युवती के साथ छेड़छाड़ पर आबकारी सिपाही को ग्रामीणों ने पकड़ रखा है। पुलिस को भेजकर आरोपी चुड़ैला का बास निवासी महेंद्र सिंह को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। वह आबकारी थाने में कार्यरत। मामले की जांच की जा रही है। – रामपाल मीणा, थानाधिकारी मंडावा

Related Articles