[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 12th के छात्रों पर चाकू से जानलेवा हमला:इंस्टाग्राम पर जान से मारने की दे रहे धमकी, हॉस्टल से फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 12th के छात्रों पर चाकू से जानलेवा हमला:इंस्टाग्राम पर जान से मारने की दे रहे धमकी, हॉस्टल से फरार

सीकर में 12th के छात्रों पर चाकू से जानलेवा हमला:इंस्टाग्राम पर जान से मारने की दे रहे धमकी, हॉस्टल से फरार

सीकर : हॉस्टल में रह रहे छात्रों पर दूसरे हॉस्टल के रहने वाले छात्रों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर छात्र लगातार इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामला सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है।

नागौर के रहने वाले छात्र के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया- उनका बेटा सीकर के एक प्राइवेट कोचिंग इंस्टिट्यूट में 12वीं क्लास में पढ़ता है। बेटा अपने दोस्त के साथ हॉस्टल में रहता है। पास ही गली में स्थित एक बॉयज हॉस्टल में रहने वाले 2 छात्र 8-10 लड़कों के साथ उनके हॉस्टल में आए और उन पर चाकूओं से हमला करना शुरू कर दिया। घटना में दोनों छात्र लहूलुहान हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।

घटना के बाद घायल छात्रों को सीकर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हमलावर हॉस्पिटल में भी छात्रों को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन आरोपी हमलावर के हॉस्टल में पहुंचे। हमलावर हॉस्टल से फरार हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77