[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सेनेटरी वेयर शॉप से चोरी:हजारों का कैश और सोने-चांदी के बर्तन लेकर भागे, ताले मिले टूटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सेनेटरी वेयर शॉप से चोरी:हजारों का कैश और सोने-चांदी के बर्तन लेकर भागे, ताले मिले टूटे

सीकर में सेनेटरी वेयर शॉप से चोरी:हजारों का कैश और सोने-चांदी के बर्तन लेकर भागे, ताले मिले टूटे

सीकर : सेनेटरी वेयर शॉप के ताले तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर शॉप से हजारों का कैश और सोने-चांदी के बर्तन चोरी कर भाग गए। घटना सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में नवीन (36) निवासी इच्छापूर्ण बालाजी के सामने कंवरपुरा रोड, सीकर ने बताया- धोद चौराहा के पास जय गुरुदेव आश्रम के सामने उसकी लक्ष्मीनाथ ट्यूब के नाम से सेनेटरी वेयर की दुकान है। चोर देर रात को शॉप के ताले तोड़कर दुकान में घुसे और गल्ले में रखा 54 हजार का कैश, चांदी का कलश, 1 ग्राम सोना, चांदी के सिक्के, कैमरे की हार्ड डिस्क व अन्य सामान चोरी कर भाग गए।

चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान। - Dainik Bhaskar
चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान।

सुबह जब दुकान मालिक शॉप पर पहुंचा तो दुकान के बाहर से दुकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर चोरी हो चुकी थी। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद शॉप के मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई दशरथ सिंह कर रहे हैं

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77