सैनी समाज राजनीतिक चिंतन सभा का बैनर का विमोचन
सैनी समाज राजनीतिक चिंतन सभा का बैनर का विमोचन
झुंझुनूं : उप चुनाव में राजनैतिक दलों से टिकट मांगने के लिए सैनी समाज राजनीतिक चिंतन सभा का मोती सिंह की ढाणी में बैनर का विमोचन किया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत थे। डॉ. कमलचंद सैनी ने बताया कि 15 सितंबर को सेठ नेतराम मघराज टीबड़ेवाल राजकीय महिला कॉलेज के पास कैलाश केसरी अस्पताल ग्राउंड में चिंतन सभा होगी।
जिसमें झुंझुनूं विधानसभा के सैनी समाज को एकत्रित कर समाज की चुनाव में भूमिका तय की जाएगी। सैनी समाज के लोगों ने मंत्री गहलोत को महात्मा ज्योतिबा फुले का चित्र देकर सम्मानित किया। सत्यनारायण हलकारा, डॉ. मनीष सैनी, किशोरीलाल सिंगोदिया, बुधराम सैनी, दलीप सतरावला, इंद्राज सैनी, जितेंद्र सैनी, संजय सिंगोदिया, अशोक सैनी, मनोज सैनी, रामकरण सैनी, जीआर सैनी, श्रवण कुमार, उमेश सैनी, निखिल सिंगोदिया मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035962
