[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोमासी में शुरू हुई जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता:उत्साह से प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, पीसीसी सचिव ने कहा- हार-जीत खेल का एक हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सोमासी में शुरू हुई जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता:उत्साह से प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, पीसीसी सचिव ने कहा- हार-जीत खेल का एक हिस्सा

सोमासी में शुरू हुई जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता:उत्साह से प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, पीसीसी सचिव ने कहा- हार-जीत खेल का एक हिस्सा

चूरू : चूरू जिले के सोमासी गांव में सोमवार को जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि पीसीसी सचिव मुश्ताक खान ने कहा कि तीरंदाजी एकल खेल प्रतियोगिता है। जिसमें खिलाड़ी व्यक्तिगत प्रदर्शन से जीत दर्ज कर सकता है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। हार जीत खेल का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि एकलव्य ने गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा रखकर ध्यान लगाकर तीरंदाजी में महारत हासिल की थी। तीरंदाजी प्राचीन भारत की परम्परा में शामिल था। अध्यक्षता कर रहे चूरू प्रधान दीपचंद राहड़ ने सभी खिलाड़ियों को हार जीत को खेल का हिस्सा मानकर खेल की भावना से खेलना की अपील की। राहड़ ने कहा कि युवा शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी अपनी प्रतिभा दिखाएं। विशिष्ठ अतिथि हेमंत सिहाग, सरपंच रामनिवास कड़वासरा, पंचायत समिति सदस्य सुनील मेघवाल, प्रिंसिपल जगदीश प्रजापत, गुलजार खान रहे।

प्रतियोगिता के आयोजक महेश ढूकिया ने ग्रामीणों और अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सरोज कुमारी गोदारा, भूराराम प्रजापत, मुकेश प्रजापत, अकरम खान, आशियाना, मोनिका, प्रमोद ढूकिया, रोहिताश, राजवीर मेहरा, गोपीराम ढूकिया, नोरंगराम पूनिया, दिनेश पूनिया, पंकज कुलहरी, विजय ढूकिया, विजय, सुरेन्द्र सुंडा, जगदीश लुहार, महेश मेहरा, जयराम मेहरा और रामकुमार मेहरा मौजूद थे। संचालन पुलकीत चौधरी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77