[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होटल सनसिटी में फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार:25 हजार रुपए का है इनामी, वारदात में सहयोग करने वाले आरोपी को भी दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

होटल सनसिटी में फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार:25 हजार रुपए का है इनामी, वारदात में सहयोग करने वाले आरोपी को भी दबोचा

होटल सनसिटी में फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार:25 हजार रुपए का है इनामी, वारदात में सहयोग करने वाले आरोपी को भी दबोचा

चूरू : चूरू शहर के होटल सनसिटी पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के इनामी शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फायरिंग की वारदात में सहयोग करने के आरोपी को भी पकड़ लिया है।

चूरू पुलिस की टीमों ने 20 साल उम्र के मुख्य आरोपी को दबोचने के लिए राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और करीब 500 से अधिक होटल और धर्मशालाओं में तलाश की। पुलिस टीम ने हरियाणा के भिवानी से आरोपी शूटर प्रीतम उर्फ काला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने फायरिंग में सहयोग करने के आरोप में भिवानी के ही दिनेश (21) को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल दूसरे मुख्य आरोपी योगेश की पुलिस अभी भी तलाश कर रही है। 17 अगस्त 2024 को प्रीतम उर्फ काला (20) और योगेश ने अपना चेहरा ढककर होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मामले की जांच कर रहे कोतवाली थाने के एसआई रामप्रताप ने बताया कि 17 अगस्त की रात को शहर के होटल सनसिटी पर बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के सामने यह चुनौती थी कि दोनों आरोपियों की किस तरह से पहचान हो। उन्होंने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया। मामले में तफ्तीश करते हुए इससे जुड़े पांच आरोपियों को अलग-अलग गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद दोनों नकाबपोश बदमाशों को चिन्हित कर उनकी तलाश की गई। इसके बाद हरियाणा के भिवानी से मुख्य आरोपी शूटर प्रीतम और काला को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ फायरिंग करने वाले योगेश की भी पहचान कर ली गई है। जिसे भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। एसआई रामप्रताप ने बताया कि अभी मुख्य आरोपी प्रीतम उर्फ काला और उसको संसाधन दिलाने वाले सहयोगी दिनेश सोनी को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77