[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनृं में वकीलों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी:रैली निकालकर थानाधिकारी के निलंबन की मांग की, कार्रवाई नहीं होने पर पेन डाउन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनृं में वकीलों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी:रैली निकालकर थानाधिकारी के निलंबन की मांग की, कार्रवाई नहीं होने पर पेन डाउन की चेतावनी

झुंझुनृं में वकीलों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी:रैली निकालकर थानाधिकारी के निलंबन की मांग की, कार्रवाई नहीं होने पर पेन डाउन की चेतावनी

झुंझुनूं : झुंझुनूं में मुकुन्दगढ़ थाने में एडवोकेट के साथ अभद्र व्यवहार व गिरफ्तारी के मामले में पांच दिन बाद भी वकीलों ने कार्य बहिष्कार रखा। वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

थानाधिकारी सहित दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर गिरफ्तार करने की मांग की। एडवोकेट भगवान सिंह ने बताया कि एडवोकेट किशोर कुमार कड़ायला के कब्जेशुदा भूखण्ड पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते थे।

28 अगस्त को शिकायत के लिए वकील किशोर कुमार मुकुन्दगढ थाना गए थे। वहां उनके साथ थानाधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया।

शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जब तक थानाधिकारी सहित दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

गौरतलब है कि इस मामले में एसपी ने मुकुन्दगढ़ थानाधिकारी को हटाकर लाइन भेजा है। वहीं इस मामले की जांच नवलगढ़ डीएसपी कर रहे है।

इस दौरान अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, एडवोकेट जहीर मोहम्मद फारूकी, अशोक शर्मा, रणजीत सिंह, भगवान सिंह, अब्बास भाटी, सुनील पारीक, विजयपाल सिंह, श्रवण कुमार सैनी, विजय ओला, अरविंद सैनी, रविन्द्र लांबा, नफीस अहमद, बजरंग लाल सहित अन्य वकील मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77