[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पुस्तकालय अध्यक्ष 6 दिन से लापता:घर से स्कूल जाने के लिए निकला था; परिजनों ने पुलिस से की जल्द तलाश करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पुस्तकालय अध्यक्ष 6 दिन से लापता:घर से स्कूल जाने के लिए निकला था; परिजनों ने पुलिस से की जल्द तलाश करने की मांग

सीकर में पुस्तकालय अध्यक्ष 6 दिन से लापता:घर से स्कूल जाने के लिए निकला था; परिजनों ने पुलिस से की जल्द तलाश करने की मांग

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में रहने वाला सरकारी पुस्तकालयध्यक्ष 6 दिन से लापता है। उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। उन्हें तलाश करने की मांग को लेकर आज परिजन और ग्रामीण एसपी भवन भूषण यादव के पास पहुंचे।

परिजन और ग्रामीणों के साथ आए माकपा नेता किशन पारीक ने बताया- अकबर पुत्र इस्लामुद्दीन सीकर के सदर थाना इलाके के सबलपुरा गांव का रहने वाला है। वह रघुनाथगढ़ में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में पुस्तकालयध्यक्ष के पद पर नौकरी कर रहा है। हमेशा की तरह 4 सितंबर को सुबह 7 बजे स्कूल के लिए निकला लेकिन शाम को घर नही पहुंचा। स्कूल से पता करने पर सामने आया कि 4 सितंबर के बाद वह स्कूल में भी नहीं आया।

अकबर का मोबाइल भी 4 सितंबर से लगातार स्विच ऑफ है। परिवार ने 6 सितंबर को सीकर के सदर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई लेकिन अब तक पुलिस पुस्तकालय अध्यक्ष को ढूंढ नहीं सकी। मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77