[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पैरोल खत्म होने पर जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा आसाराम:कोर्ट से 9 दिन की मिली थी पैरोल, पुणे में हार्ट का करवाया इलाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पैरोल खत्म होने पर जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा आसाराम:कोर्ट से 9 दिन की मिली थी पैरोल, पुणे में हार्ट का करवाया इलाज

पैरोल खत्म होने पर जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा आसाराम:कोर्ट से 9 दिन की मिली थी पैरोल, पुणे में हार्ट का करवाया इलाज

जोधपुर : यौन शोषण मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम अपनी पैरोल खत्म कर आज वापस जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा है। आसाराम को हाईकोर्ट ने पुणे में इलाज के लिए 13 अगस्त को पैरोल दी थी। उसके बाद आसाराम के पैरोकार की ओर से एप्लिकेशन पेश कर पांच दिन की पैरोल बढ़ाने की मांग की गई थी। इस पर आसाराम कुल 9 दिन की पैरोल काटने के बाद वापस जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा है।

आसाराम जोधपुर से पुलिस की सिक्योरिटी में पुणे पहुंचा था। उसके साथ जोधपुर पुलिस के जवान और दो अटेंडेंट भी थे। आसाराम सात दिन तक पुणे में खपोली स्थित माधव बाग हॉस्पिटल में हार्ट का इलाज करवाया। बता दें कि आसाराम को 13 अगस्त को राजस्थान हाईकोर्ट ने सात दिन की पैरोल दी थी। पैरोल की अवधि को हॉस्पिटल में पहुंचने के समय से गिना गया था। आसाराम अपने खर्च पर अपना इलाज करवाकर वापस जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77