[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में कैंपर ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक चालक गंभीर घायल, बंधनाउ उतरादा में हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में कैंपर ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक चालक गंभीर घायल, बंधनाउ उतरादा में हुआ हादसा

सरदारशहर में कैंपर ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक चालक गंभीर घायल, बंधनाउ उतरादा में हुआ हादसा

सरदारशहर : सरदारशहर में एक तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा बंधनाउ उतरादा में सोमवार सवेरे हुआ।

घायल के बड़े भाई राजकुमार पुत्र अमृतलाल सोनी निवासी बंधनाउ उतरादा ने पुलिस थाने में कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि गांव राजासर बीकान में मेरे भाई हीरालाल ने ज्वेलरी की दुकान कर रखी हैं। हीरालाल मोटरसाइकिल से बंधनाऊ से राजासर बीकान के कच्चे मार्ग पर जा रहा था। इस दौरान राजासर बीकान की तरफ से कैंपर गाड़ी तेज गति से आई और हीरालाल की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके दोनों पैरों, हाथ व कंधे सहित शरीर के अन्य अंगों पर चोट लगी।

मौके पर मौजूद रामस्वरूप जाट ने हादसे की सूचना दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और हीरालाल को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77