[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल बस और बोलेरो में भिड़ंत, तीन महिलाएं घायल:बच्चों को देई माई मंदिर में धोक लगाकर लौट रही थी गांव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कूल बस और बोलेरो में भिड़ंत, तीन महिलाएं घायल:बच्चों को देई माई मंदिर में धोक लगाकर लौट रही थी गांव

स्कूल बस और बोलेरो में भिड़ंत, तीन महिलाएं घायल:बच्चों को देई माई मंदिर में धोक लगाकर लौट रही थी गांव

खेतड़ीनगर : खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र के ढाणी भरगड़ान के पास सोमवार सुबह एक स्कूल बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई, जिससे तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाएं अपने गांव से तातीजा स्थित देई माई मंदिर में बच्चों की धोक लगाकर वापस अपने घर लौट रही थीं। इस हादसे में एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे नीमकाथाना रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार संजय नगर पंचायत की ढाणी मीनावाली की महिलाएं बोलेरो गाड़ी में सवार होकर अलसुबह तातीजा के देई माई मंदिर में गई थीं। इस दौरान घर लौटते समय ढाणी भरगड़ान के पास सामने से आ रही स्कूल बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। स्कूल बस खाली थी और बच्चों को लेने के लिए जा रही थी।

हादसे में अल्का (22) पत्नी राहुल, सुनीता (30) पत्नी राजेंद्र सिंह और अनिता (35) पत्नी कालू सिंह घायल हो गईं। घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट अजीत सिंह निर्वाण और ईएमटी सुभाष चौधरी मौके पर पहुंचे और घायल महिलाओं को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अल्का की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नीमकाथाना रेफर कर दिया।

घायल अनिता देवी ने बताया कि स्कूल बस खाली थी, जिसने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गईं। खेतड़ी क्षेत्र की सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीर आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए प्रशासन को सूचित कर जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। घटना की सूचना पर खेतड़ी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77