[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौजंय से 14 हजार पौधे किए वितरण, अमृता प्रर्कती संवर्धन अभियान के तहत किये फलदार पौधे वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़देशराजस्थान

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौजंय से 14 हजार पौधे किए वितरण, अमृता प्रर्कती संवर्धन अभियान के तहत किये फलदार पौधे वितरित

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौजंय से 14 हजार पौधे किए वितरण, अमृता प्रर्कती संवर्धन अभियान के तहत किये फलदार पौधे वितरित

खेतड़ी : विवेकानंद पब्लिक स्कूल राजोता में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौजंय से अमृता प्रर्कती संवर्धन अभियान के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आत्मा निष्ठानंद महाराज थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी सविता शर्मा, पूर्व विधायक सूरजगढ़ सुभाष पूनिया, बुहाना पूर्व प्रधाना रीटा यादव, विकास भालोठिया, विभाग प्रचारक मुकेश कुमार, जिला प्रचारक रोहित, संघ चालक संदीप, प्रभु दयाल, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश गजराज, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा मौजूद थी।

अध्यक्षता अशोकसिंह शेखावत ने की। अतिथियों ने सर्व प्रथम भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संघ प्रचारक मुकेश कुमार ने बताया कि वृक्षों की रक्षा के लिए अमृता देवी व उनके परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। अशोक सिंह शेखावत ने बताया कि अमृता संवर्धन अभियान के तहत तीन चरणों में संघ द्वारा करीब पचास हजार फलदार पौधा वितरण किए गए है, उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में नौ हजार छह सौ, द्वितीय चरण में 27 हजार, तृतीय चरण में 14 हजार फलदार पौधे झुंझुनूं विभाग में वितरण किए जा चुके है। इसके अतिरिक्त स्वयं सेवक संघ संस्थाओं द्वारा करीब छह हजार पौधे और वितरण किए गए है।

इस मौके पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री निखिल शर्मा, सत्यनारायण भार्गव, ज्योति भारद्वाज, रानी सरकार, मनीषा, सुमन देवी, सीमा कुमारी, कमलेश देवी, बबिता कुमारी, जानकी देवी सहित स्कूल स्टॉफ एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles