[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी से इंकार किया तो युवती ने प्रेमी के घर के सामने काटी हाथ की नस, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शादी से इंकार किया तो युवती ने प्रेमी के घर के सामने काटी हाथ की नस, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

चिड़ावा कस्बे के रहने वाले युवक ने शादी से मना किया तो युवती ने प्रेमी के घर सामने अपने हाथ की नस काट ली। घायल युवती को झुंझुनू रेफर किया गया। एम्बुलेंस से उप जिला अस्पताल ले जाया गया

चिड़ावा : चिड़ावा कस्बे में एक युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर छत्तीसगढ़ की युवती ने प्रेमी के घर के सामने अपने हाथ की नस काट ली। युवती और युवक की मुलाकात चेन्नई में हुई थी, जहां दोनों रिलेशनशिप में थे। शादी से इंकार के बाद, युवती ने प्रेमी के घर जाकर यह कदम उठाया। घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक युवती की प्रेमी के परिजनों से कहासुनी हुई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे उसने युवक के घर के पास ही युवती ने अपने बाएं हाथ की नस काट ली। युवती ने बताया कि चैन्नई में होटल चलाने वाले चिड़ावा के युवक जतिन से वह एक साल से रिलेशनशिप में है। युवती भी वहां होटल में रहकर जॉब कर रही है। दोनों की दो-तीन वर्ष पहले जान-पहचान हुई थी। युवती के जतिन पहले तो उसको शादी करने का झांसा देता रहा। कुछ दिन पहले उसने एवं उसके परिजनों ने विवाह करने से मना कर दिया। युवती के फोन करने पर युवक ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद जतिन और उसके परिजनों से बात करने के लिए चैन्नई से चलकर चिड़ावा आई थी। रोड के वार्ड 29 में रात को छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी युवती ने अपने बाएं हाथ की नस काट ली। घायल युवती को सूचना पर पहुंची पुलिस एवं संबंधित युवक की मां निजी एम्बुलेंस से उप जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर झुंझुनू रेफर कर दिया।

पुलिस को दी सूचना
सूचना मिलने पर सीआई विनोद सामरिया ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घायल युवती सोमवार को दिल्ली से ट्रेन में चिड़ावा आई थी। उसे रेलवे स्टेशन पर रोते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने में जाने की सलाह दी। इसके बाद युवती पुलिस थाने और डीएसपी ऑफिस भी गई, जहां सुनवाई नहीं होने पर दोपहर में वह पुराने आबकारी थाने के पास रहने वाले युवक जतिन के घर पहुंची।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77